Thursday, September 21, 2023
spot_img
HomeHimachalहिमाचल: मंडी के कर्ण सिंह गाय के गोबर से बनाते हैं अनेक...

हिमाचल: मंडी के कर्ण सिंह गाय के गोबर से बनाते हैं अनेक प्रकार की कलाकृतियां

अतुल्य भारत 24×7/मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तुगल क्षेत्र के चलोह गांव के रहने वाले कर्ण सिंह गाय के गोबर से मूर्ति, टाइल और अनेक प्रकार की क्लाकृतियाँ तैयार करते हैं। कर्ण सिंह ने गाय के गोबर से अनेक तरह की कलाकृतियां बनाने का हिमाचल का पहला स्टार्टअप शुरू किया है। मण्डी जिले के तुगल क्षेत्र के कोटली तहसील के चलोह गांव के कर्ण सिंह युवाओं के लिए मिसाल बनते जा रहे हैं।

कर्ण सिंह देशी गौवंश पर पिछले 3 साल से काम कर रहे है। कर्ण की कम्पनी का नाम “SHREE KAMDHENU PANCHAGAVYA उद्योग” है कर्ण गाय के गोबर से अनेक प्रकार की क्लाकृतियाँ बनाते है मूर्तियां, नेम प्लेट, logo, गोबर गमला, राखी, गोबर के दिए, इत्यादि। कर्ण सिंह एक विजनरी यूवा है जो हिमाचल सरकार की सरकार से भी आगे निकल गए और स्टार्टअप शूरू किया है।

साथ ही वह इसकी ट्रेनिंग भी देते है कि कैसे यह कार्य गौ सेवा से करते हुए महीने के 20 से 30 हजार कमा सकते है। कर्ण ने अपनी कंपनी में 10 से 15 महिलाओं को रोजगार दिया है। अगर सरकार ऐसे युवाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करें तो कर्ण जैसे और भी लोग अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं।

कर्ण सिंह युवाओं को यह भी बताते हैं कि आप लोग कैसे इस स्टार्टअप से जुड़ सकते हैं। मूर्तियां,नेम प्लेट, logo, गोबर गमला, राखी,गोबर के दिये, आदि अगर किसी को चाहिए तो कर्ण सिंह से इस फ़ोन नम्बर पर 7018317671 संपर्क कर सकते हैं।

कर्ण सिंह

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments