Monday, September 25, 2023
spot_img
HomeHimachalपांवटा साहिब में मामूली विवाद पर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट,...

पांवटा साहिब में मामूली विवाद पर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

अतुल्य भारत 24×7/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में एक दर्दनाक घटना पेश आई है जहां एक व्यक्ति ने मामूली विवाद को लेकर दूसरे व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोरंजन ठाकुर नामक व्यक्ति देर रात विश्वकर्मा चौक पर अपने साले के साथ जा रहा था।

इस दौरान किसी बात को लेकर उनकी आरोपी जनक पुत्र धनीराम निवासी शंभू वाला नाहन के साथ विवाद हो गया जिसके बाद आरोपी ने व्यक्ति के सर पर किसी चीज से वार कर दिया। जिसके बाद व्यक्ति को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां व्यक्ति ने सुबह दम तोड दिया। जिसके बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

मृतक की पहचान मनोरंजन ठाकुर पुत्र बालेश्वर निवासी बिहार उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। हत्या का आरोपी व्यक्ति मूल रूप से नेपाल का निवासी बताया जा रहा है। मृतक व्यक्ति शहर में आइस्क्रीम बेचने का काम करता था। मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments