अतुल्य भारत 24×7/गगरेट
उपमंडल गगरेट की ग्राम पंचायत कलोह में खुल रहे स्लॉटर हाउस के मुद्दे ने अब राजनीतिक रंगत शुरू हो गई है। पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने स्लॉटर हाउस के मुद्दे को लेकर विधायक चैतन्य शर्मा पर तंज कसा है। पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया है की विधायक चैतन्य शर्मा स्लॉटर हाउस का काम बंद नहीं करवा रहे हैं बल्कि भाषणबाजी कर रहे है।
उधर, विधायक चैतन्य शर्मा में पूर्व विधायक पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल के दौरान ही स्लॉटर हाउस को एनओसी मिली। उनके कार्यकाल में ही इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिली। उन्हीं कहा की अब जब हमारी सरकार आई तो हमें स्लाटर हाउस के निर्माण कार्य की सूचना मिली। हमने अधिकारियों को इनके दस्तावेज जांचने के आदेश जारी किए हैं और सैद्धांतिक मंजूरी को रद्द करने के लिए कहा है।
विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा की जितने गलत कार्य पूर्व विधायक द्वारा गगरेट में हुए हैं, उन्हें सुधारने में ही हमें काफी समय लग जायेगा। उन्होंने पूर्व के दोनों विधायकों को सलाह दी की वह जनहित की राजनीति करें। झूठ तो डिजिटल युग में बोले ही न क्योंकि दस्तावेज सच अपने आप बोल देते हैं और इसका रिकॉर्ड भी सभी के पास रहता है।
वह गगरेट की जनता के साथ है। विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा की गगरेट के लोगों के हितों पर किसी को भी राजनीति करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।