अतुल्य भारत 24×7/ब्यूरो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मामले में शुक्रवार को हिमाचल विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस मामले में पॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत चर्चा की मांग की, लेकिन स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद सत्तापक्ष और विपक्षी विधायकों ने दोनों दलों के शार्ष
सदन में शोर-गुल को देखते हुए स्पीकर ने पहले 15 मिनट और बाद में सदन की कार्यवाही को सोमवार तक स्थगित कर दिया। बीते कल भी विपक्ष ने इस मामले को उठाने का प्रयास किया था, लेकिन स्पीकर में कल भी अनुमति नहीं दी।
लंच अवकाश के दौरान कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराकर पूरी बीजेपी उन्हें बदनाम करने में जुटी हुई है।
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार पर उंगुली उठाना राजनीतिक चाल है। गांधी परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बानियां दी हैं। पूरे देश भर की जनता राहुल गांधी के साथ है, कांग्रेसी करने वाले में हैं।
सीएम सुक्खू ने कहा कि गांधी परिवार इस साजिश से घबराने वाला नहीं है। राहुल गांधी पर उंगली उठाने के लिए सरकार झूठ बोलकर सच साबित करने की कोशिश कर रही है। राजनेताओं पर केस दर्ज होना अब आम बात हो गई है।
आखिर भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी कांग्रेस के प्रदर्शन किए। शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर के बाहर धरना दिया और मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी कांग्रेस ने धरना देकर रोशन जारी किया।