Sunday, October 1, 2023
spot_img
HomeHimachalचंबा में नाबालिग लड़की ने किया सुसाइड,16 घंटे बाद रावी नदी से...

चंबा में नाबालिग लड़की ने किया सुसाइड,16 घंटे बाद रावी नदी से शव बरामद,पांगी की रहने वाली थी लड़की

अतुल्य भारत 24×7/अंजना शर्मा 

हिमाचल के चम्बा जिले में एक नाबालिग लड़की ने रावी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की का शव 16 घंटे बाद बरामद किया गया। शव परेल पुल से करीबन 1 किलोमीटर दूर उदयपुर नमक स्थान पर मिला। पुलिस के सर्च ऑपरेशन को रविवार दोपहर करीब 12 बजे सफलता मिली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम किया गया। इस बात की पुष्टि करते हुए DSP अजय कपूर ने बताया कि पुलिस ने लड़की का शव बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली है। अब पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास करेगी कि लड़की द्वारा आत्महत्या किस वजह से की गई।

डीएसपी अजय कपूर ने बताया कि यह घटना शनिवार की रात को करीब 8 बजे घटित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़की फोन पर बात करते हुए निर्माणाधीन पुल पर आई। पुल के बीच में पहुंच कर उसने फोन नीचे रख दिया। जूते खोले और नदी में छलांग लगा दी। नदी में पानी बहुत अधिक था एवम अंधेरा भी था जिस कारण लड़की को नदी में गिरने के बाद नहीं देखा जा सका।

लड़की के नहर में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और रात करीबन 12 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया,लेकिन नाबालिग युवती का कुछ पता नहीं चला।अब लड़की के मोबाइल लोक को खुलवाया जायेगा और यह पता किया जाएगा कि अंतिम समय में लड़की ने किस से बात की है और ऐसा क्या हुआ कि लड़की ने आत्महत्या कर ली।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मामले की सूचना तुरंत सुल्लतनपुर पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पुल पर रखा लड़की का मोबाइल और जूते कब्जे में ले लिए। पुलिस ने बताया कि जांच करने पर नदी में छलांग लगाने वाली लड़की की पहचान 17 वर्षीय पांगी निवासी के तौर पर हुई लड़की सर्दियों की छुट्टियों में अपनी बुआ के घर चम्बा आई हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments