- अतुल्य भारत 24×7/पांवटा साहिब
हिमाचल के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के SDM विवेक महाजन ने खनन माफिया पर लगाम कसने के लिए वन मंडल अधिकारी, खनन अधिकारी, सिरमौर, पुलिस अधिकारियों सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की।
उपमंडल डंडाधिकारी ने बताया कि बैठक में यमुना नदी के मौसमी जल बहाव के कारण यमुना नदी से उत्तराखंड राज्य और अन्य बने पथों के माध्यम से खनिज के परिवहन के संबंध में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान नदी नालों के माध्यम से खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने की रणनीति तैयार की गई और निर्णय लिया गया कि रामपुर घाट और मानपुर देवड़ा स्थानों पर खनन विभाग, वन विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ 2 अस्थाई चेकपोस्ट स्थापित किए जाएंगे ताकि नदी चैनल के माध्यम से किसी भी अवैध परिवहन पर अंकुश लगाया जा सके।