Saturday, September 30, 2023
spot_img
HomeHimachalहिमाचल BJP अध्यक्ष के इस्तीफे की चर्चा: दिल्ली में नड्डा से मिले...

हिमाचल BJP अध्यक्ष के इस्तीफे की चर्चा: दिल्ली में नड्डा से मिले सुरेश कश्यप, पदभार से मुक्त करने का आग्रह,अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं

अतुल्य भारत 24×7/ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के इस्तीफा देने की चर्चा सियासी गलियारों में काफी गर्म है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर उनके इस्तीफा देने और इसके स्वीकार होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि बीते दिन सुरेश कश्यप दिल्ली में जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। इस दौरान सुरेश कश्यप ने नड्डा से उन्हें अध्यक्ष पद से मुक्त करने की बात की है।

सुरेश कश्यप शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। अभी तक भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भी चुनाव प्रत्याशियों की सूची में वही टॉप पर है। ऐसे में माना जा रहा है कि शिमला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारियो के चलते उन्होंने पार्टी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है। ताकि वह अपना ध्यान सिर्फ चुनाव लड़ने पर केंद्रित कर सकें।

भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं सुरेश कश्यप के बाद प्रदेश पार्टी के बड़े नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में है। इनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह के अलावा राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी और डॉक्टर सिकंदर कुमार के नाम प्रमुख है।

माना जा रहा है शिमला नगर निगम चुनाव के बाद पार्टी नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। अभी भाजपा की प्रायोरिटी में शिमला नगर निगम चुनाव है, जिसे पार्टी हर हाल में जितना चाहती है। इसके बाद भाजपा प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारिया शुरू कर देगी और इसी दौरान पार्टी को नया अध्यक्ष भी मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments