अतुल्य भारत 24×7/ब्यूरो
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए शनिवार को मतदान होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर के दिन मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के कई भागों में 14 नवंबर को बारिश बर्फबारी की संभावना है।
वहीं 13 नवंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय स्थानों पर बारिश बर्फबारी हो सकती है। 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार है। शुक्रवार को शिमला समेत अन्य स्थानों पर मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।
प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान-शिमला में न्यूनतम तापमान 7.3, सुंदरनगर 5.8,भुंतर 4.0, धर्मशाला 10.4, ऊना 9.0, नाहन 12.9, पालमपुर 8.5,सोलन 5.5, मनाली 1.8, कांगड़ा 8.6, मंडी 6.6, बिलासपुर 13.0, हमीरपुर 8.1, चंबा 7.5, डलहौजी 7.7, रिकांगपियो 1.9, पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।