अतुल्य भारत/ब्यूरो
राज्यस्थान में पेट्रोल-डीज़ल के संकट के बाद अब हिमाचल में भी पेट्रोल-डीज़ल की क़िल्लत हो गयी है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम व भारत पेट्रोलियम की सप्लाई न आने से हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीज़ल का संकट खड़ा हो गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडीयन ऑयल के पंपों पर तेल मिल रहा है लेकिन पेट्रोल-डीज़ल लेने के लिए लोगों को पंपों पर घंटों लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।
ज़िला ऊना के 90% पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल ख़त्म हो चुका है। यही हाल राजधानी शिमला का भी है। शिमला में भी कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल ख़त्म हो गया है। पेट्रोल की समस्या इतनी बढ़ गयी है की पेट्रोल पंप वाले दोपहिया वाहन में 100 और चार पहिया वाहन में 500-1000 से ज़्यादा का पेट्रोल नही भर रहे है।
केंद्र सरकार ने 21 मई को पेट्रोल-डीज़ल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी(उत्पाद शुल्क) घटा दी थी इससे लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर ब्रेक लग गया था। तभी से तेल कम्पनियाँ पेट्रोल-डीज़ल की आपूर्ति करने में घाटा होना बता रही है और पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नही कर रही है।