Thursday, September 21, 2023
spot_img
HomeHimachalहिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में MRP से पाँच फ़ीसदी सस्ते मिलेगें...

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में MRP से पाँच फ़ीसदी सस्ते मिलेगें चाय,सूजी,आटा व चावल

अतुल्य भारत 24×7/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के सस्ते राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं को अधिकतम खुदरा मूल्य पर न्यूनतम पाँच फ़ीसदी छूट के साथ रोज़मर्रा की वस्तुएँ मिलेंगी। इनमें चाय सूजी च्यवनप्राश आटा चावल और अन्य वस्तुएँ मिलेंगी। वीरवार को खाद्य आपूर्ति निगम की बीओड़ी की बैठक में यह फ़ैसला लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने की।

उन्होंने कहा कि छूट पर रोज़मर्रा की वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने टाटा और डाबर इंडिया के साथ समझौता हस्ताक्षर करने का फ़ैसला लिया है। वहीं राज्य नागरिक आपूर्ति निगम क़र्मचारियों व अधिकारियों के लिए नया पे स्केल लागू और संशोधन वेतनमान देने के लिए भी स्वीकृति प्रदान की है।

उन्होंने बताया कि पिछली निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए फ़ैसलों के अनुसार हिंदुस्तान सॉल्ट में गुम्मा नमक की सप्लाई के लिए एमओयू साइन कर लिया है।सभी निगम के थोक गोदामों में गुम्मा नमक की सप्लाई शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments