Saturday, September 30, 2023
spot_img
HomeHimachalहिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास: गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में...

हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास: गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

अतुल्य भारत 24×7/ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के धर्मशाला की बेटी ने इतिहास रचकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। पर्वतारोही अंजली शर्मा ने अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो की चोटी पर पारंपरिक गद्दी पोशाक लुआंचड़ी पहनकर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।

 

वह गद्दी की पोशाक पहनकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं और अब उनका लक्ष्य पर्वत चोटियों पर गद्दी संस्कृति को बढ़ावा देना है। अंजली शर्मा ने 31 मार्च 2023 को सबसे मुश्किल और दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी को फतह करके रिकॉर्ड अपने नाम किया।

अंजली शर्मा भारतीय पर्वतारोही हैं, वे हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से है। वह 14 साल की उम्र से पहाड़ों पर चढ़ाई कर रही हैं और 5289 मीटर की चोटी को पहले ही फतह कर चुकी हैं। इसके अलावा,उन्होंने 6001 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हनुमान टिब्बा और पहाड़ देव पर भी चढ़ाई की हैं।

अंजली शर्मा की किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ाई केवल एक पर्वतारोहण अभियान नहीं था। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी, क्योंकि वह गद्दी की पोशाक पहनकर पहाड़ पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनी। उनका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देना था जहां से इस पारंपरिक पोशाक की उत्पत्ति होती है।

माउंट किलिमंजारो अफ्रीका के पूर्वी भाग में तंजानिया में स्थित एक निष्क्रिय ज्वालामुखी है। यह महाद्वीप का सबसे ऊंचा एकल शिखर है और दुनिया का सबसे ऊंचा एकल मुक्त पर्वत है, जिसका शिखर समुद्र तल से 5895 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचता है। माउंट किलिमंजारो पर चढ़ना एक चुनौतीपूर्ण और पुरस्कृत अभियान है, इसके लिए शारीरिक और मानसिक सहनशक्ति के साथ साथ सावधानीपूर्वक योजना और तैयारी की आवश्यकता होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments