अतुल्य भारत 24×7/पांवटा साहिब
पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को झूठा करार दिया है। पूर्व ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेता केवल झूठे आंकड़े देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सत्ता संभाली है, तब से अब तक इस सरकार ने 4500 करोड़ का ऋण ले लिया है।
भाजपा विधायक ने कहा कि जब से यह सरकार सत्ता में आई है, तब से हिमाचल प्रदेश में विकास ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों को पगार मिलनी भी बंद हो गई है। जैसे ही इस सरकार ने सत्ता संभाली तो हिमाचल प्रदेश में डीजल को 3 रुपए महंगा कर दिया गया है।
मंहगाई बढ़ने से हिमाचल की भोला भली जनता पर बोझ बढ़ है। यहां तक की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में होने वाली भर्तियो को भी रद्द कर दिया है। 24 अगस्त 2022 को पूर्व सरकार ने इन भर्तियो के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी थी, पर इस सरकार ने इन भर्तियों को भी रद्द कर दिया।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में एनटीटी की भर्तियों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे है, इस कार्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा 47.5 करोड का बजट हिमाचल प्रदेश को दिया गया था और इसके ऊपर अभी इस सरकार ने कोई थी ठोस निर्णय नहीं किया है। अगर इसी प्रकार से सरकार काम करती रही तो यह बजट जल्द ही घट जाएगा।