Monday, September 25, 2023
spot_img
HomeHimachalसिरमौर में नहीं चला हाटी फैक्टर,कांग्रेस मार गई बाजी

सिरमौर में नहीं चला हाटी फैक्टर,कांग्रेस मार गई बाजी

अतुल्य भारत 24×7/ब्यूरो

विधानसभा चुनाव में सिरमौर जिला में हाटी फैक्टर नहीं चल पाया। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान जिला में भाजपा ने इसे बड़े मुद्दे के रूप में उठाया। अलबत्ता कांग्रेस में भाजपा को शिकस्त देकर चुनाव में बाजी मार ली। यहां तक मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के करीबी माने जाने वाले बलदेव तोमर भी शिलाई से चुनाव हार गए।

दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा देने का ऐलान कर बडा दांव खेला। चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट में हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करने की मजदूरी दी।

जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों शिलाई,रेणुकाजी,पांवटा साहिब व पच्छाद में में 1.60 लाख हाटी समुदाय की आबादी लाभान्वित होनी है। हाटी समुदाय की अधिकतर आबादी शिलाई व रेणुकाजी क्षेत्र में ही आती है।उम्मीद की जा रही थी कि यहां हाटी फैक्टर चलेगा लेकिन कांग्रेस ने भाजपा को चारों खाने चित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments