Saturday, September 30, 2023
spot_img
HomeHimachalसिरमौर: पांवटा साहिब-शिलाई NH पर नारीवाला में एक तेज रफ्तार बाइक ने...

सिरमौर: पांवटा साहिब-शिलाई NH पर नारीवाला में एक तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा 3 वर्षीय मासूम,मौत

अतुल्य भारत 24×7/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पांवटा साहिब-शिलाई NH पर नारीवाला में एक तेज रफ्तार बाइक ने 3 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। परिजनों द्वारा घायल मासूम को सिविल हस्पताल लाया गया। जहां पर बच्चे की गंभीर हालत के चलते यमुनानगर ले जाया गया। जहां बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दर्ज शिकायत में मृतक मासूम प्रियांश उम्र 3 वर्ष के चाचा ने बताया की उसका भतीजा प्रियांश नारीवाला के पास सड़क किनारे खेल रहा था। तभी राजबन की तरफ से एक तेज रफ्त्तार काले रंग की बाइक आई और भतीजे को टक्कर मार दी।

जिससे बच्चा सड़क पर गिर गया। जिससे उसके सिर व बाजू में गंभीर चोटें आई। गंभीर हालत के चलते बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन उसे हरियाणा के यमुनानगर ले गए जहां पर घायल बच्चे ने दम तोड़ दिया।

वहीं हादसे की पुष्टि DSP रमाकांत ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा की आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments