Saturday, September 30, 2023
spot_img
HomeHimachalसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी की दयनीय स्थिति व LADF के अंतर्गत मिलने...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी की दयनीय स्थिति व LADF के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि को लेकर ललित ठाकुर ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात 

अतुल्य भारत 24×7/ब्यूरो

विधानसभा क्षेत्र भरमौर की समस्याओं को लेकर जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की और अपने क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों पूलन, सैहली, औरा, खनी, गरोला, उलांसा, राड़ी, खुंदेल, लोथल गेहरा, छतराडी, सुनारा, किलोड़, ब्रेही तथा लेच को LADF के अंतर्गत मिलने वाली 1% धनराशि को लेकर जोकि पिछले तीन साल से लंबित है, यह राशि शीघ्र प्रभावितों को मिले इसका आग्रह उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से किया।

इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी जोकि विधानसभा क्षेत्र की 24 पंचायतों लोथल, सुनारा, ब्रेहि, गैहरा, राडी, प्रीना, गाण, किलोड, कुनेड, डुलाड़ा, गुराड़, बकानी, धिमला, दाडवीं, मेहला, बंदला, फागड़ी, चड़ी, प्यूरा, लेच, छतराडी, बलोठ, खुंदेल तथा कूंर का केंद्र बिंदु है, इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दयनीय स्थिति को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी की सभी समस्याओं का निवारण करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समस्याओं का जल्द निवारण का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments