अतुल्य भारत/ मंडी
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडी ने सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा गुड़िया रेप कांड पर दिए गए व्यान को लेकर उपायुक्त मंडी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। यह ज्ञापन उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की ज़िला अध्यक्ष सुमन ठाकुर की अगुवाई में भेजा।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने ज्ञापन के माध्यम से सांसद प्रतिभा सिंह से सांसद पद से इस्तीफ़े और सार्वजनिक तौर पर माफ़ी माँगने की माँग की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रतिभा सिंह की टिप्पणी की कड़ी निदा करती है।
ज़िला अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बेहद अफ़सोस की बात है एक नारी होने के बावजूद उन्होंने भरी सभा में ऐसा ब्यान दिया की गुड़िया का रेप कांड एक छोटी घटना है। उन्होंने ऐसा ब्यान देकर समस्त नारी जाति को शर्मसार किया है।
उन्होंने कहा कि ऐसी सांसद की हमें कोई आवश्यकता नही है, उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। यदि सांसद प्रतिभा सिंह प्रदेश की समस्त जनता से माफ़ी नहीं माँगती है तो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेगी।