Sunday, October 1, 2023
spot_img
HomeHimachalसंस्थानों को बंद करने के विरोध में भाजपा मंडल डलहौजी द्वारा किया...

संस्थानों को बंद करने के विरोध में भाजपा मंडल डलहौजी द्वारा किया गया जन आक्रोश रैली व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

अतुल्य भारत 24×7/ब्यूरो

भाजपा मंडल डलहौजी द्वारा रविवार को डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते बाड़का के झौड़ा में कांग्रेस सरकार द्वारा बंद किए गए संस्थानों के विरोध में जन आक्रोश रैली व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्तमान विधायक डीएस ठाकुर व कांगडा चंबा के माननीय सांसद किशन कपूर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अभियान में भाजपा मंडल डलहौजी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने कहा की डलहौजी की जनता प्रदेश सरकार द्वारा बदले की भावना से किए जा रहे कार्यों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments