अतुल्य भारत 24×7/शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बस दुर्घटना की खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की नगरोटा-शिमला रुट पर चलने वाली बस हीरानगर के पास अचानक अनयंत्रित होकर खाई में जा गिरी। खबर लिखने तक मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार 20 लोग घायल हो गए हैं। 2 लोग अभी भी बस में फंसे है जिनको बचाने के लिए रेस्क्यू ऑप्रेशन चलाया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में पलटती चली गई। बस में कई यात्री सवार थे। इस हादसे में यात्रियों की चींखें गूंजने लगी। जिसके बाद वहां सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों के लोगों व आसपास के स्थानीय लोगों ने बस यात्रियों की मदद करना शुरू की और पुलिस को सुचना दी। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई।
सभी घायलों को उपचार के लिए IGMC ले जाया गया है ,घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया है। बस में सवार यात्रियों की कुल संख्या 23 बताई जा रही है, हादसे में बहुत से लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बस हादसा किस कारण हुआ इसको लेकर अभी तक कोई भी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने हादसे का कारण जानने के लिए जाँच शुरू कर दी है।