Saturday, September 30, 2023
spot_img
HomeHimachalशिमला की लड़की से गैंगरेप का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, चंडीगढ़ में किया था...

शिमला की लड़की से गैंगरेप का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, चंडीगढ़ में किया था रेप; 4 दिन कमरे में बांध कर रखा था

अतुल्य भारत 24×7/ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश के शिमला की 26 वर्षीय लड़की के साथ चंडीगढ़ में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज चंडीगढ़ जिला अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। यहां पुलिस उसका रिमांड ले सकती है।

पुलिस आरोपी से पता लगाएगी कि पीड़िता को उसने कौन सा नशीला पदार्थ दिया था। वही वह फरार होने के दौरान किन लोगों के संपर्क में था। इसके अलावा क्या पीड़िता की कोई आपत्तिजनक फोटो या वीडियो तो नहीं बनाई गई थी। मामले में दूसरे आरोपी परविंदर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सन्नी मोहाली का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले भी पंजाब में एक केस दर्ज है। पुलिस उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री भी पता लगाने में लगी है। पीड़िता घटना के बाद से ही काफी घबराई हुई है। उसे नशीला पदार्थ देकर आरोपियों ने हवस का शिकार बनाया था।

मोहाली के शाही माजरा में किराए पर रहने वाली पीड़िता को चंडीगढ़ सेक्टर-39 के मकान में कैद कर रखा गया था। यहीं आरोपी सन्नी और उसके साथी सिरसा निवासी परविंदर ने पीड़िता के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। पहले सनी ने पीड़िता के साथ वारदात को अंजाम दिया फिर परविंदर ने उसे अपना शिकार बनाया।

पीड़िता अपने साथ की लड़कियों के साथ मोहाली में जॉब के लिए आई थी और मोहाली में ही किराए पर रह रही थी। पीड़िता अपनी फ्रैंड के साथ मोहाली के शाहीमाजरा में महीने पहले रहने लगी थी। आरोपी सन्नी पीड़िता को घुमाने के बहाने ले गया और बहला फुसलाकर सेक्टर 39 के मकान ले गया। यहां अपने दोस्त परविंदर के साथ मिल कर पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर कैद कर लिया और दोनों ने उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments