Sunday, October 1, 2023
spot_img
HomeHimachalशिमला की युवती से चंडीगढ़ में गैंगरेप,1 आरोपी गिरफ्तार,1 फरार

शिमला की युवती से चंडीगढ़ में गैंगरेप,1 आरोपी गिरफ्तार,1 फरार

अतुल्य भारत 24×7/ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश की एक 26 वर्षीय युवती के साथ चंडीगढ़ में गैंगरेप का घिनौना मामला सामने आया है। मामले में लड़की को सेक्टर 39 के एक मकान में कैद कर रखा गया था। पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी परविंदर सिंह को पकड़ लिया है। वही दूसरा आरोपी सन्नी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता शिमला की रहने वाली है और उसके साथ 4 दिन तक गैंगरेप की इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता को बंधक बनाकर कमरे में रखा गया था। युवती किसी तरह आरोपियों की कैद से भाग कर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दी।

पीड़िता द्वारा पुलिस को मकान की जानकारी दी गई जहां उसे कैद में रखा गया था। वहां रेड कर परविंदर को पकड़ लिया गया। पीड़िता की स्टेटमेंट मजिस्ट्रेट के समक्ष रिकॉर्ड करवा दी गई है। आरोपी परविंदर सिंह को कोर्ट में पेश कर बुडैल जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ की लड़कियां मोहाली में जॉब के लिए आई थी और मोहाली में ही किराए पर रह रही थी। पीड़ित अपनी फ्रेंड के साथ मोहाली के शाहीमाजरा में महीने पहले रहने लगी थी। फरार आरोपी सनी ने पीड़िता को दोस्ती के जाल में फंसा लिया और वह उसके संपर्क में रहने लगा।

पीड़िता ने बताया पहले सन्नी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर दोनों आरोपी बारी-बारी पीड़िता से दुष्कर्म कर उसे बांध देते थे। पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया है। वहीं, उसके परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई।

आरोपी सन्नी 4 दिन पहले आरोपी पीड़िता को घुमाने के बहाने ले गया और बहला-फुसलाकर सेक्टर 39 के मकान में ले गया। यहां अपने दोस्त परविंदर के साथ मिलकर पीड़िता को कैद कर लिया और दोनों ने उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक यह कमरा परविंदर का ही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments