अतुल्य भारत 24×7/चंबा
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के आज चम्बा पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तथा विधायक नीरज नैयर ने स्वागत किया। राज्यपाल की धर्मपत्नी जानकी शुक्ला भी उनकर साथ थीं।
चम्बा पहुंचते ही राज्यपाल ने परिधि गृह कर समीप श्री अर्द्धनारीश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। राज्यपाल कर सचिव संदीप कदम, उपायुक्त अपूर्व देवगन तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।