अतुल्य भारत 24×7/ लाहौल & स्पीति
जनजातीय क्षेत्र लाहौल & स्पीति में बीते रविवार को दोहरनी नाले में बाढ़ आने से 105 यात्री वहां फंस गए। फंसे हुए 105 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। रेस्क्यू ओप्रशन देर रात तक चला। रात एक बजे तक चले इस बचाव अभियान में कुल 105 फंसे हुए लोगों जिसमें से 29 महिलाऐं व 12 बच्चे शामिल हैं को मौके से कोकसर तक बीआरओ के वाहनों की मदद से निकाला गया।
SP लाहौल & स्पिति मानव वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम और नागरिक प्रशासन द्वारा संयुक्त बचाव अभियान में कुल 105 व्यक्तयों को बचाया गया है। बचाए गए लोगों में से 80 मनाली के लिए रवाना हो चुके है। और शेष को कोकसर और सिसु में ठहराया गया है। इसके अलावा 30 अन्य व्यक्ति मौके पर ही मौजूद है। जिनमें से अधिकांश वाहन चालक हैं। जिन्होंने अपने वाहन फंसे होने के कारण स्वेच्छापूर्वक सड़क मार्ग बहाली तक रुकने का फैसला लिया है। इनके भोजन व रहने की अपनी व्यवस्था इनके पास गाड़ियों में उपलब्ध है।
NH505 अभी अवरुद्ध है और यातायात तभी फिर से शुरू होगा जब BRO RCC प्रभावी हिस्सों में मरम्मत का काम पूरा कर लेगी।