Thursday, September 21, 2023
spot_img
HomeHimachalराज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव का शुभारम्भ

अतुल्य भारत 24×7/ब्यूरो

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हमारी समृद्ध लोक परंपराएं प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने के साथ-साथ समाज में फैल रहे अवैध नशे के कारोबार पर भी जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।

राज्यपाल आज चम्बा जिले में ऐतिहासिक मिंजर मेले के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। राज्यपाल के रूप में श्री शिव प्रताप शुक्ल का चंबा जिले का यह पहला दौरा है। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रदेशवासियों को महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि चम्बा जिला अपनी नैसर्गिक सुंदरता और समृद्ध लोक संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्व है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर गांव और हर शहर संस्कृति का एक अनूठा पन्ना है, जो अन्यत्र कहीं नहीं मिलता। यहां संस्कृति और परम्पराओं को मेलों के माध्यम से संरक्षण देकर भाईचारे व बंधुत्व को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मिंजर महोत्सव में यहां की पुरातन लोक परम्पराओं, मान्यताओं और आस्थाओं का गहरा नाता रहा है।

शुक्ल ने प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुए जान-माल के नुकसान पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिले में भी काफी नुकसान हुआ है। लेकिन, जिस तत्परता के साथ, सरकार, प्रशासन, पुलिस बल और केंद्रीय मदद मिली है, उससे स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भारतीय वायु सेना, सेना और अर्ध-सैनिक बलों के जवानों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह से भेंट कर स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा फौरी राहत के तौर पर साढ़े तीन सौ करोड़ से अधिक की राहत राशि जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश में आई इस प्राकृतिक आपदा पर पूरी नजर रखे हुए है और एक केंद्रीय दल हिमाचल के दौरे पर भी है जो नुकसान का आकलन कर रहा है।

उन्होंने विभिन्न गैर सरकारी संगठनों से आग्रह किया कि उन्हें इस आपदा के समय में मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी सौहार्द को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आज समाज में ऐसे अनेक असमाजिक तत्व हैं जो संस्कृति पर चोट करने से नहीं चूकते। ऐसे लोगों से सभी को सावधान रहने की जरूरत है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेश में बढ़ते नशे पर भी अपनी चिंता जाहिर की तथा कहा कि प्रदेश सरकार इस विषय पर गंभीरता से प्रयास कर रही है। लेकिन, हमें इस बुराई के खिलाफ जागरूक होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments