Sunday, October 1, 2023
spot_img
HomeHimachalराज्यपाल ने किया भूरी सिंह संग्रहालय का दौरा, दुर्लभ पुरालेखीय खजाने और...

राज्यपाल ने किया भूरी सिंह संग्रहालय का दौरा, दुर्लभ पुरालेखीय खजाने और पहाड़ी लघु चित्रों के कायल हुए राज्यपाल

अतुल्य भारत 24×7/चंबा

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने चम्बा प्रवास के दौरान भूरी सिंह संग्रहालय में पदमश्री ललिता वकील, पदमश्री  विजय शर्मा तथा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त प्रकाश चंद को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चम्बा की समृद्ध कला एवं संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

राज्यपाल ने ललित वकील और विजय शर्मा से चम्बा की कला और संस्कृति को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि कला की दृष्टि से चम्बा काफी समृद्ध है, जिसका संरक्षण जरूरी है।

उन्होंने यहां की समृद्ध कला को भावी पीढ़ी को सीखने का भी आग्रह किया। राज्यपाल ने संग्रहालय का दौरा किया। लेडी गवर्नर  जानकी शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, विधायक  नीरज नैयर और  दी.एस. ठाकुर भी उनके साथ थे।

राज्यपाल ने ताम्बर पत्र, भोज पत्र और टांकरी पत्र , चम्बा के प्राचीन छाया चित्र, इतिहास संग्रहालय में रुचि ली। उन्होंने कहा कि संग्रहालय केवल कलाकृतियों का भंडार नहीं हैं, बल्कि सीखने, प्रेरणा और रचनात्मकता का केंद्र हैं। संस्कृतियों, इतिहास और दृष्टिकोणों पर न केवल समझ पैदा करता है बल्कि शोधकर्ताओं को भी मदद देता है। इसके अलावा, हमें अपने गौरवमयी संस्कृति पर गर्व करने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि चंबा का भूरी सिंह संग्रहालय सबसे पुराना संग्रहालय है और यह अपने पुरालेखीय खजाने और पहाड़ी लघु चित्रों के शानदार संग्रह के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments