अतुल्य भारत 24×7/ सुन्दरनगर
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव योगेश हांडा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस सुन्दरनगर द्वारा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ वदसलूकी करने के विरोध में शनिवार को विश्राम गृह चौक सुन्दरनगर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका गया और स्मृति ईरानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी द्वारा सोनिया गांधी के साथ वदसलूकी पर माफ़ी मांगने की बात भी की।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा की कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का अपमान किसी भी सूरत में वरदाश नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रिय सचिव योगेश हांडा, युवा कांग्रेस सुन्दरनगगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार व स्मृति ईरानी ध्यान भटकाकर ओछी राजनीती करने पर उतर आयी है। स्मृति ईरानी ने वरिष्टता, नैतिकता,और गरिमा की परवाह किए बगैर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ वदसलूकी की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का अपमान किसी भी सूरत में वार्दाश नहीं किया जायेगा। यदि जल्द ही स्मृति ईरानी द्वारा माफ़ी नहीं मांगी जाती है तो युवा कांग्रेस इस आंदोलन को और तेज करेगी।