Saturday, September 30, 2023
spot_img
HomeHimachalमहिलाओं को HRTC बसों में छूट योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ,आज...

महिलाओं को HRTC बसों में छूट योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ,आज से लगेगा आधा किराया

अतुल्य भारत/ ब्यूरो

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल दिवस के अवसर पर महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में 50 फ़ीसदी किराए में छूट योजना का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए प्रदेश की सरकारी बसों में छूट की व्यवस्था लागू कर दी है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला से नारी को नमन कार्यक्रम के माध्यम से आज 30 जून से महिलाओं को एचआरटीसी बसों में किराए में 50 फ़ीसदी छूट योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान मंडी में ज़िला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने की।

जल शक्ति मंत्री ने बस किराए में 50 फ़ीसदी छूट की सौग़ात के नारी शक्ति हितैशी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश की लाखों बहनों बेटियों की तरफ़ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की आबादी का लगभग आधा हिस्सा महिला शक्ति है। ऐसे में उनके लिए बस किराए में छूट की सौग़ात पूरे घर परिवार को बल देने वाली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments