Monday, September 25, 2023
spot_img
HomeHimachalमनाली में पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख दोनों को...

मनाली में पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख दोनों को मारी गोली, खुद को भी गोली से उड़ाया

अतुल्य भारत/मनाली

हिमाचल प्रदेश के मनाली में 1 व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपतिजनक हालत में देख कर दोनों को गोली मार दी साथ ही खुद को भी गन से शूट कर दिया।

घटना में महिला की बाजू में गोली लगी है, जबकि प्रेमी और पति दोनो की मौत हो गयी है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मनाली के जगतसुख के सूरू क़ी बतायी जा रही है। दिल्ली की महिला यहाँ लीज पर होटल चलती थी। महिला का पति दिल्ली में रहता था। गुरुवार को जब महिला का पति दिल्ली से मनाली पहुँचा तो उसने महिला को उसके प्रेमी के साथ आपतिजनक हालत में पाया, आक्रोश में आकर आरोपी ने पहले तो पत्नी और प्रेमी को गोली मारी उसके बाद खुद को भी गन से शूट क़र अपनी जीवन लीला समाप्त क़र ली।

घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे की बतायी जा रही है। जब गोली चलने की आवाज़ आयी तो होटल स्टाफ़ घटनास्थल की ओर दौड़ा तो देखा मौक़े पर खून से लथपथ 2 व्यक्ति और 1 महिला फ़र्श पर पड़े थे। दोनों व्यक्तियों की मौक़े पर ही मौत हो गयी थी और महिला घायल अवस्था में पड़ी थी।

फ़ोरेंसिक टीम ने मौक़े पर पहुँच क़र सुबूत जुटाए साथ ही पुलिस टीम ने पूरे होटल को सीज कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments