Monday, September 25, 2023
spot_img
HomeHimachalबेटी है अनमोल: जिला चम्बा के भरमौर की बेटी आस्था ठाकुर बनी...

बेटी है अनमोल: जिला चम्बा के भरमौर की बेटी आस्था ठाकुर बनी असिस्टेंट प्रोफेसर

अतुल्य भारत 24×7/चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा की बेटी आस्था ठाकुर नें असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित विषय) की परीक्षा पास कर कामयाबी की कडी मिसाल पेश की है। उनका चयन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार पास करने के बाद हुआ है।

चैन सिंह ठाकुर एवं अंजू ठाकुर के घर में जन्मी आस्था की बचपन से ही पढ़ाई में बहुत रूचि थी। उनका बचपन से ही लक्ष्य था कि वह जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करें। इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत भी की। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई श्री गुरु गोबिंद सिंह जी गवर्नमेंट कॉलेज पांवटा साहिब से पूरी की।

इसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एम.एस.सी गणित की पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं। 2017 में उन्होंने नेट-जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है।उनके पिता सी.सी.आई पाँवटा साहिब में कार्यरत हैं और माता गृहिणी हैं।

माता-पिता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। वह अपने पिता जी को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानती हैं। पिता जी ने जीवन के हर मोड़ पर साथ दिया है।उनकी छोटी बहन रुचिका बतौर डॉक्टर सेवाएं दे रही हैं और भाई अभिषेक ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। बेटी की इस सफलता से परिजनों में खुशियों की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments