अतुल्य भारत 24×7/ ब्यूरो
गुजरात और महाराष्ट्र समेत देश के 22 से अधिक राज्यों में बारिश और बाढ़ के चलते सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गुजरात के क़ई हिस्सों में पिछले चार दिनों से बाढ़ जैसे हालत हैं। पिछले 24 घंटे में यहाँ 6 लोगों की मौत हो चुकी है, अब तक 69 लोगों की जान जा चुकी है।
राजकोट में भी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। यहाँ एक अस्पताल के बेसमेंट में पानी घुस गया, जिसके चलते मरीज़ों को स्थानांतरित करना पड़ा। गुजरात के राजस्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि राज्य के 9 ज़िलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
वहीं, महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते एक जून से अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है और 60 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के 7 ज़िलों में रेड अलर्ट और 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहाँ अब तक 800 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।