Thursday, September 21, 2023
spot_img
HomeHimachalपांवटा साहिब में यमुना नदी किनारे मिले मांस के टुकड़े, हिंदू संगठनों...

पांवटा साहिब में यमुना नदी किनारे मिले मांस के टुकड़े, हिंदू संगठनों ने जताया रोष, जांच के लिए भेजे गए अवशेष 

अतुल्य भारत 24×7/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब शहर के साथ बह रही पवित्र नदी यमुना में श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास मांस के टुकड़े मिले है। इससे हिंदू संगठनों ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले लोगों को जल्द गिरफ्तार कर कार्यवाही की मांग की है।

मंदिर के पंडित सुभाष ने पुलिस बताया की मंदिर की सीढ़ियों के नजदीक यमुना में मांस के टुकड़े मिले हैं। इसके अलावा जानवर का अंदरूनी हिस्सा भी यमुना नदी की सीढ़ियों के नजदीक तैरता हुआ पाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह यमुना नदी और राधा कृष्ण मंदिर के पास मांस के अवशेषों को मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि हो सकता है तांत्रिक पूजा करने के लिए बकरे या पशु की बलि दी हो और अवशेष नदी में छोड़ दिए हो। कुछ तंत्रिका रात के अंधेरे में इस तरह की पूजा को अंजाम दे सकते हैं। इसके अलावा यह भी हो सकता है कि पांवटा साहिब में मटन विक्रेता बकरों को काटकर अवशेषों को नदी में फेंक रहे हो।

डीएसपी पांवटा साहिब रामाकांत ठाकुर ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। मांस के टुकड़ों को कब्जे में ले लिया गया है और जांच के लिए आगे भेजा गया है। उन्होंने कहा कि नदी के आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments