अतुल्य भारत 24×7/पांवटा साहिब
गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में शनिवार को वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। एथलेटिक मीट का शुभारंभ डीएसपी पांवटा रमाकांत ठाकुर द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों छात्राओं ने भी बढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम का आगाज़ मार्च पास्ट की सलामी से हुआ। मार्च पास्ट में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस, रोवर एंड रेंजर, फिजिकल एजुकेशन, रेड रिबन क्लब की टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि रमाकांत ठाकुर को सलामी दी। समापन एंव पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने विजेताओं को पुरस्कार सेेसम्मानित किया।
प्रतियोगिता आयोजन समिति संयोजक प्रो. विवेक नेगी, भारती सिंह डॉ. जयचंद शर्मा ने बताया कि छात्राओं की 1500मी. दौड़ में प्रतिमा प्रथम, सुमन शर्मा द्वितीय स्थान पर दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रही। 800मी. दौड़ में शालू शर्मा प्रथम, सुमन शर्मा दूसरे और अंजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्राओं की 400मी. दौड़ में मोनिका प्रथम स्थान पर रही अमिषा दूसरे पर व आंचल तृतीय स्थान पर रही। 200मी. दौड़ में मोनिका प्रथम स्थान , प्रतिमा दूसरे व बुशरा वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में मोनिका प्रथम, अमिषा दूसरे व तनु ठाकुर तीसरे स्थान पर रही।
ऊंची कूद में मोनिका प्रथम, आंचल दूसरे और प्रतिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में अमिषा प्रथम, मोनिका दूसरे स्थान नेहा विष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में भी अमिषा प्रथम, आंचल दूसरे तथा मोनिका तीसरे स्थान पर रही। वहीं, कॉलेज के छात्र वर्ग की लंबी कूद में अभिषेक प्रथम, आशिष दूसरे व नीरज पंडित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद में सुमित प्रथम स्थान, आशिष दूसरे व हरीश तृतीय स्थान पर रहा। 1500मी. दौड़ में सुमित प्रथम, अर्जुन सिंह दूसरे व बलविंदर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 800मी. दौड़ में बलविंदर सिंह प्रथम सुमित दूसरे व शिवम तीसरे स्थान पर रहे। 400मी. दौड़ में सोयल प्रथम, सुमित दूसरे व विशाल तृतीय स्थान पर रहा।