Monday, September 25, 2023
spot_img
HomeHimachalधीरा के विजय कुमार को मिला हिम एक्सीलेंस -2023 सम्मानित अवॉर्ड, एन.आई.टी....

धीरा के विजय कुमार को मिला हिम एक्सीलेंस -2023 सम्मानित अवॉर्ड, एन.आई.टी. हमीरपुर केडायरेक्टर हिराला मुरलीधर सूर्यवंशी ने किया सम्मानित

अतुल्य भारत 24×7/हमीरपुर

प्रमोटर्स आफ सोशल एंड कल्चर हैरिटेज आफ हिमाचल प्रदेश संस्था द्वारा धीरा से संबंधित विजय धीमान को उनके सामाजिक कार्यों हेतु डा.नरेश कौंडल द्वारा हिम प्राइड अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम हमीरपुर में आयोजित किया गया। जहां पर समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

विजय धीमान को यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के प्रति कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया। मस्कुलर डिस्ट्राफी से ग्रसित यह समाजसेवक दिव्यांग होने के बाबजूद भी समाजसेवा में अग्रणी भूमिका के लिए समर्पित हैं। आर्गन डोनर होने के साथ साथ यह रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं।

शिक्षा एंव स्वास्थ्य के क्षेत्र में इनकी सेवाएं उल्लेखनीय हैं। कोरोना काल में लोगों की सेवाओं के लिए यह तत्पर रहे थे। गरीब कन्याओं की शादी में धाम एंव अन्य सहयोग हेतु सेवाएं देते हैं। संस्था द्वारा आयोजित इस अवार्ड कार्यक्रम के लिए यह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments