Saturday, September 30, 2023
spot_img
HomeHimachalदेवशक्ति कंप्यूटर अकादमी के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण 

देवशक्ति कंप्यूटर अकादमी के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण 

अतुल्य भारत 24×7/ब्यूरो 

देवशक्ति कंप्यूटर अकादमी के छात्र और छात्राओं ने रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट बनीखेत में एक दिन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान बच्चों ने रिटेल क्षेत्र में होने वाले कंप्यूटर के उपयोग के बारे में जानकारी हासिल की।

इस भ्रमण के दौरान रिलायंस स्टोर के मैनेजर अंकुश कुमार ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। संस्थान की प्रबंधक किरण देवी ने बताया की इस तरह के भ्रमण संस्थान समय समय पर अपने छात्र छात्राओं के लिए आयोजित करता रहता है, जिससे बच्चों का सम्पूर्ण विकास हो सके।

इस भ्रमण के दौरान संजना, बिंदिया, राहुल, हरिश मोनिका और लेखराज आदि मौजूद रहे। इस भ्रमण में बच्चों के साथ-साथ अध्यापिकाएं भी विशेष रूप से मौजूद रहीं जिसमें मैडम कविता, मैडम पल्लवी, मैडम शिवानी शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments