अतुल्य भारत 24×7/ कथलग
प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने आज कथलग में विभिन्न विकास कार्यों के उद्धघाटन व शिलान्यास किए। इस दौरान उन्होंने जाहू से शिमला बस सेवा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बस सेवा शुरू होने पर उंन्होने स्थानीय जनता को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में बिना किसी राजनितिक भेदभाव पुरे प्रदेश का समग्र विकास किया जा रहा है। आज प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हिमाचल के लाखों नागरिकों को मिल रहा है। इस बार प्रदेश की जनता ने भी ठान लिया है सरकार नहीं रिवाज बदलेगा।