अतुल्य भारत/सिरमौर
पिछले लम्बे समय से लहसुन के दाम न बढ़ने से किसानों को भारी निराशा हाथ लगी रही है। लहसुन के दामों ने भारी गिरावट के बीच सिरमौर के किसानों ने फसल को स्टोर कर दिया है।
एक अनुमान के मुताबिक़ जिले में 8 करोड़ का 20,000 मिट्रिक टन लहसुन गोदामों में पड़ा है। टॉप क्वालिटी के लहसुन के दाम भी इस बार 70 रुपए तक मिल रहे है। जबकि गोली लहसुन 20 रुपए, मध्यम आकर का लहसुन 30 से 35 रुपए किलो बिक रहा है।
किसानों का कहना है कि इस बार लहसुन के दामों से उनकी बीज ख़रीद की क़ीमत भी पूरी नही हो पा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िला सिरमौर में 4 हज़ार हेक्टियर भूमि पर लहसुन उगाया जाता है।
हिमाचली लहसुन की तमिलनाडु और चेन्नई की मंडियों में भारी माँग रहतीहै लेकिन इस बार देश के दूसरे राज्यों में लहसुन की बंपर फसल होने से प्रदेश के लहसुन की काफ़ी कम माँग आ रही है।
किसान फसल बेचने के लिए दाम बढ़ने क़ी इंतज़ार कर रहे हैं। ज़िले में 20,000 मीट्रिक टन लहसुन अभि लहसुन गोदामों में है।