अतुल्य भारत 24×7/ चंबा
घर के साथ लगते जंगल में बैलों को लेने गए 3 लोगों को रीछ ने हमला कर घायल कर दिया। हमले में 4 वर्षीय बच्ची भी घायल हुई है। मामला भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आती ग्राम पंचायत बडेई गांव का है। सिविल अस्पताल चुवाड़ी में घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद चार वर्षीय बच्ची और महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार सायं सात बजे के करीब बडेई गांव की दर्शना देवी पत्नी प्रकाश चंद, राधा देवी पुत्री प्रकाश चंद और चार वर्षीय यंशिका पुत्री छिज्जो घर के साथ लगते जंगल में अपने बैलों को लेने के लिए गई। अचानक रीछ ने उन पर हमला कर तीनों को घायल को दिया। महिलाओं के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों को आता देख रीछ वहां से भाग गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को उठा कर चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां से महिला और बच्ची को टांडा रैफर किया गया। बताया जा रहा है कि राधा देवी की 19 और 20 जुलाई को शादी होनी है। क्षेत्रीय पटवारी जसविंदर ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। वहीं, वन विभाग के आरओ अजय कुमार ने बताया कि घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई।
![]() |
|