अतुल्य भारत/चंबा
जर्मनी व अमेरिका में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में चंबा का पावर लिफ्टर शुभ कुमार अपनी मस्ल पावर दिखाएगा। पंजाब के कपूरथला में आयोजित हुई राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शुभ कुमार ने रॉ बेंच प्रेस 195 किलोग्राम भार वर्ग और दूसरा 270 किलोग्राम वर्ग का रिकॉर्ड तोड़ अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का अपना टिकट पक्का किया है। शुभ कुमार की इस उपलब्धी से घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
ग्राम पंचायत सिढकुंड के गांव शक्तिदेहरा निवासी शुभकुमार के पिता रत्न चंद एक कृषक है। उनकी माता रीता देवी एक कुशल गृहणी है। परिवार के साथ खेतीबाड़ी करने के साथ ही उन्होंने लक्ष्य हासिल कर कड़ी मेहनत की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक पाठशाला संधी और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसरूंड से हुई है। उन्होंने महाविद्यालय चंबा से बीए की।
उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान ही उन्हें पावर लिफ्टिंग करने का शौक रहा। इसी रूझान के चलते उन्होंने जिम खोल कर युवाओं से नशा त्याग सुडौल शरीर बनाने का मार्गदर्शन करने का निर्णय लिया। उनके निर्णय में माता-पिता का पूरा सहयोग मिला।
पंजाब के पंजकूला में एक जुलाई से 4 जुलाई तक आयोजित हुई राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी टीम के साथ भाग लिया। उन्होंने 110 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए आगे बढ़े। प्रतियोगिता के दौरान शुभ कुमार ने कुल 800 किलोग्राम भारोत्तोलन किया। रणभूमि जिम के प्रशिक्षु बॉडी बिल्डर राहुल भारद्वाज ने वरिष्ठ वर्ग की 435 किलोग्राम भार उठा कर चौथा स्थान प्राप्त किया।