अतुल्य भारत 24×7/ पांवटा साहिब
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार को पांवटा कांग्रेस मंडल कार्यकर्त्ता सम्मेलन में पहुंचे। पांवटा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि जयराम सरकार का 5 साल का कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा है। कांग्रेस ने हमेशा प्रदेश में विकास करने की राजनीती की है,इसी के नाम पर हमेशा चुनाव लड़ते आए है।
उन्होंने कहा की साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस सच्चाई के आधार पर लड़ेगी। जयराम ठाकुर जनता के बीच जाकर जनता से एक और मौका मांग रहे है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार बेशक बड़े-बड़े वादे-दावे कर रही है, लेकिन जनता जानती है कि प्रदेश का विकास किसने किया। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में हमेशा प्रदेश के लोगों के हित में कार्य किया है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस द्वारा किये गए कामों को अपना बता कर वोट मांग रही है। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने के पहले ही दिन ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में झूठे वादे नहीं करेगी। कांग्रेस सच्चाई के साथ चुनाव लड़ेगी और इस बार फिर से सत्ता में आएगी।