अतुल्य भारत 24×7/ चंबा
हिमाचल प्रदेश में मानसून दिन-बदिन बिकराल रूप धारण करता जा रहा है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश नें जन-जीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। आये दिन हिमाचल के विभिन्न स्थानों से बाढ़,भूस्खलन व बादल फटने की खबरें आती रहती है। ऐसा ही एक मामला रविवार को जिला चम्बा की सलूणी तहसील में देखने को मिला है।
प्राप्त जानकरी के अनुसान यहां किहार, डांड और भद्रोह में बाढ़ आने से काफी घर व गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है। जलस्तर बढ़ने के कारण पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। बाढ़ आने से करीब 8-10 गाड़ियां बाढ़ के पानी में बह गई साथ ही 8-10 घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डांड के अंतर्गत आने वाले गांव भरोगा में मकान पर मलवा गिरने की वजह से 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।
मृतक युवक की पहचान विजय कुमार पुत्र व्यास देव के रूप में हुई है। युवक 10वीं कक्षा का छात्र था। ग्रामीणों की मदद से पुलिस जवानों ने युवक का शव निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बाढ़ का पानी घरों में घुसने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।