Saturday, September 30, 2023
spot_img
HomeHimachalचंबा की बेटी प्रियंका बनी दिल्ली में जज, दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसिज परीक्षा...

चंबा की बेटी प्रियंका बनी दिल्ली में जज, दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसिज परीक्षा की पास

अतुल्य भारत 24×7/चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के डलहौजी की रहने वाली प्रियंका ने नई दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसिज की परीक्षा पास की और अब वे दिल्ली में सिविल जज के रूप में सेवाएं देंगी। प्रियंका हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की डलहौजी तहसील से संबंध रखती हैं।

उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई डलहौजी के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। स्कूल की पढ़ाई के बाद इन्होंने बीकॉम, एलएलबी, एलएलएम की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की। अब ये वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से लॉ में पीएचडी कर रही है। इन्होंने पढ़ाई के साथ ही ज्यूडिशियल परीक्षा पास की है।

प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, परिवारजनों व अध्यापकों को दिया है। उन्होंने डलहौजी के साथ साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता के साथ साथ क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments