अतुल्य भारत/ब्यूरो
पिछले कल अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारा कार्ते परवान पर आतंकी हमला हुआ था। जिसके बाद भारत सरकार ने अफगनिस्तान के 100 से ज़्यादा सिख व हिंदुओं को वीज़ा देने का फ़ैसला किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जून को राजधानी काबुल में गुरुद्वारा कार्ते परवान पर हमला हुआ था, आतंकवादियों ने यहाँ कई ब्लास्ट किए थे।
हमले में गुरुद्वारे के मुस्लिम सुरक्षा गार्ड की मौत हो गयी थी। तीन लोगों को बाहर निकाला गया था। इनमें दो को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। गुरुद्वारे पर हमले के बाद पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को अफ़ग़ान सिखों द्वारा सुरक्षित निकाल दिया गया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारे पर हमले के पीछे ISIS खुरासान का हाथ था। हमले के वक्त गुरुद्वारे में सुबह की प्रार्थना के लिए 25-30 अफ़ग़ान हिंदू और सिख मौजूद थे।