Saturday, September 30, 2023
spot_img
HomeHimachalकर्नाटक की जनता के आगे प्रधानमंत्री मोदी का जादू गायब: किरनेश जंग

कर्नाटक की जनता के आगे प्रधानमंत्री मोदी का जादू गायब: किरनेश जंग

अतुल्य भारत 24×7/पांवटा साहिब 

कर्नाटक में कांग्रेस को बंपर जीत मिलने पर कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाच कर और लोगों में लड्डू बांटकर जीत की खुशी मनाई जा रही है। वही पांवटा के पूर्व विधायक किरनेश जंग ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि मोदी के मास्टर प्लान कर्नाटक की जनता के आगे फीका पड़ गया।

पूर्व विधायक किरनेश जंग ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए कांग्रेस को चुना है। यहां के लोगों ने धर्म की राजनीति को नकारा है और सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने वाली कांग्रेस को सेवा का मौका दिया है।

उन्होंने कहा आने वाले समय में पूरे देश के लोग इसी तरह से कांग्रेस में अपना भरोसा दिखाएंगे और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और लोकतंत्र की रक्षा जैसे मद्दे को ध्यान में रखकर कर्नाटक की जनता ने अपना वोट किया और कांग्रेस को सेवा का मौका दिया है। लोगों ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़के जी प्रियंका गांधी के हाथ मजबूर किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments