अतुल्य भारत 24×7/ऊना
जिला ऊना में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक और वारदात सामने आई है। जहाँ महज 5 वर्ष 11 माह की बच्ची के साथ उसी के गांव के रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामला जिला ऊना के अंब उपमंडल के एक गांव का है। जिला ऊना के इस क्षेत्र में महिलाओं से अपराध के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। कुछ माह पहले उपमंडल मुख्यालय में ही महज 15 वर्षीय बालिका को घर में घुस कर मौत के घाट उतार दिया गया था।
यह वारदात शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह अपने पति और पीड़ित बेटी के साथ जिला मुख्यालय के महिला पुलिस थाने पहुंची 30 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके अपने ही गांव के एक 20 वर्षीय युवक ने उनकी 5 वर्ष 11 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर तुरंत FIR दर्ज की, जबकि बच्ची को मेडिकल जांच और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है।