Saturday, September 30, 2023
spot_img
HomeHimachalऊना में दो अलग-अलग मामलों में युवकों ने निगल जहर, एक की...

ऊना में दो अलग-अलग मामलों में युवकों ने निगल जहर, एक की मौत एक PGI रैफर

अतुल्य भारत 24×7/ऊना

जिला ऊना में जहर निगलने के 2 मामले सामने आए हैं। जिनमें से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा PGI चंडीगढ में उपचाराधीन है। मृतक युवक की पहचान अंकुर कुमार पुत्र रामपाल निवासी ठठल अंब के रूप में हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ठठल निवासी अंकुर ने अज्ञात कारणों के चलते कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। तबियत बिगड़ने पर युवक को स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां युवक को मृक घोषित कर दिया गया।

दूसरा मामला तलण का है यहां 35 वर्षीय इस्माइल नामक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत के चलते उसे मैथपुर अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत के चलते PGI चंडीगढ़ रैफर कर दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। अगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments