अतुल्य भारत/ब्यूरो
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दूसरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे है, उनकी शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होगी। मुख्यमंत्री के पारिवारिक सदस्य, रिश्तेदार और कुछ अन्य अतिथि इस विवाह समारोह में शामिल होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी विवाह में शामिल होगें।
32 साल की गुरप्रीत कौर डॉक्टर है। उन्होंने महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना, अंबाला से MBBS की पढ़ाई की है। वह तीन बहनों में सबसे छोटी है ,दो बहनें अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में रहती है। ऐसा माना जा रहा है कि यह एक अरेंज मैरिज है। भगवंत मान की माँ हरपाल गुरप्रीत कौर के परिवार को जानती थी।
दुल्हन का परिवार कुछ सालों से माँ के संपर्क में था। सीएम की माँ उन पर दोबारा शादी करने का दबाव बना रही थी।पंजाब मुख्यमंत्री का यह दूसरा बिवाह है। उन्होंने पहली शादी इंद्रप्रीत कौर से की थी जिससे उनके 2 बच्चे हैं। 7 साल पहले उनका तलाक़ हो गया था।