Monday, September 25, 2023
spot_img
HomeIndiaअवैध खनन रोकने गए DSP की खनन माफिया के लोगों ने डंपर...

अवैध खनन रोकने गए DSP की खनन माफिया के लोगों ने डंपर से कुचलकर की हत्या

अतुल्य भारत 24×7/हरियाणा

हरियाणा के तावडू उपमंडल के गाँव पचगांवा में मंगलवार को अवैध खनन रोकने गए DSP सुरेंद्र सिंह बिशनोई की खनन माफिया के लोगों ने डंपर से कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद चालक डंपर सहित फ़रार हो गया। पुलिस ने इस बारदात में शामिल आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

DSP बिशनोई सुबह अपने कार्यालय में थे। इस दौरान उन्हें अरावली क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की शिकायत मिली। दोपहर करीब 11:50 बजे जब वह टीम के साथ मौक़े पर पहुँचे तो कुछ लोग डंपर में पत्थर भर कर ले जा रहे थे। DSP ने अपनी गाड़ी से नीचे उतर कर डंपर रोकने का इशारा किया, तो चालक ने रोकने के बदले डंपर उनके ऊपर चढ़ा दिया।

उनके साथ मौजूद गनमैन व अन्य पुलिस कर्मियों ने इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई। कुचले जाने से DSP की मौक़े पर ही मौत हो गयी। DSP सुरेंद्र सिंह बिशनोई इसी साल 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments